वैवाहिक कार्यों के लिए वाणिज्यिक एलपीजी गैस की आपूर्ति के लिए दिशा-निर्देश जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार <&sol;strong>&colon;  तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनज़र वैवाहिक कार्यों हेतु वाणिज्यिक एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी शेखपुरा के निर्देशानुसार यह पाया गया है कि कई बार वैवाहिक कार्यक्रमों में घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग किया जाता है&comma; जो नियमों के विरुद्ध है। इससे राज्य में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी के मद्देनज़र सरकार के विशेष सचिव&comma; खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग&comma; बिहार&comma; पटना के निर्देश के आलोक में निम्नलिखित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है—<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोइया&sol;कैटरर्स को वाणिज्यिक गैस का उपयोग करना अनिवार्य होगा तथा संबंधित तेल कंपनियों से 5-7 दिनों के भीतर पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाएगा।<br &sol;>जिन व्यक्तियों के यहां विवाह समारोह निर्धारित है&comma; वे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर वाणिज्यिक गैस की आवश्यकता एवं संभावित उपभोग का स्पष्ट विवरण देंगे।<br &sol;>संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर तेल कंपनियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के दिन वाणिज्यिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।<br &sol;>वैवाहिक कार्यक्रम हेतु उपलब्ध कराई गई वाणिज्यिक गैस का उपयोग केवल उसी कार्यक्रम में किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रशासन द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित पदाधिकारी विभागीय निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें&comma; ताकि आमजन को वैवाहिक कार्यक्रमों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।उक्त व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम