महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर एसडीओ की बैठक में दिशा-निर्देश, चौक-चौराहे पर पुलिस बल रहेगें तैनात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;रॉबिन राज&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>महाशिवरात्रि महोत्सव पर निकलने वाली शोभा-यात्रा की तैयारियों को लेकर एसडीओ मुकेश रंजन व डीएसपी अमित शरण की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक अनुमंडल कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश को अवगत कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एक मार्च को सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो अशोक राजपथ से निकलकर मालसलामी&comma; हाजीगंज&comma; चौक&comma; खाजेकलां&comma; पश्चिम दरवाजा होते भगवान शंकर की शोभा-यात्रा रात नौ बजे तक गायघाट स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचेगी। जिसको लेकर एसडीओ ने कहा कि आयोजन में डीजे बजाना प्रतिबंधित है। अगर जो भी इस निर्देश का पालन नही करते है और डीजे बजाते है तो उस डीजे को जब्त कर उसके मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजक को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में शामिल शांति समिति सदस्य रामजी योगेश समेत अन्य ने किसी भी आयोजन में डीजी बजाने पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने एवं दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग एसडीओ एवं डीएसपी से की। उन्होंने कहा कि असहनीय आवाज में डीजे बजने से बीमार&comma; वृद्ध&comma; बच्चों के साथ ध्वनि प्रदूषण से पर्यावरण भी प्रभावित होता है। वहीं एसडीओ मुकेश रंजन ने आश्वस्त किया कि इस बार डीजे के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन की कार्रवाई सार्वजनिक होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हर तरह की सुविधा मिलेगी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा&comma; बिजली&comma; पानी&comma; सफाई&comma; अग्निशमन&comma; एंबुलेंस समेत अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान सिमली से गायघाट तक अशोक राजपथ पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। डीएसपी ने बताया कि मार्ग में प्रत्येक चौक-चौराहे पर पुलिस बल रहेगें। झांकियों के साथ छेड़- छाड़ करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। शोभा यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बैच लगाना जरूरी होगा। शिव मंदिरों से निकलने वाली शोभा यात्रा के आयोजकों को लाइसेस लेना अनिवार्य होगा। शोभा यात्रा में सम्मिलित लाउडस्पीकर से अश्लील गाना या आपत्तिजनक बातें कहने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों को लाइसेंस में दिए निर्धारित समय के अनुसार जुलूस निकालना व समापन करना होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साह&comma; राजेश शाह&comma; गणेश कुमार&comma; बैजू लाल दास&comma; चुन्नु चन्द्रवंशी&comma; विश्वनाथ चौधरी&comma; संतोष चौरसिया&comma; प्रेम चौधरी &comma; हरेन्द्र यादव&comma; रिंकू राउत &comma; दिलीप चौधरी &comma; विशाल कुमार तथा जय कृष्ण प्रसाद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया