पटना विमेंस कॉलेज में ‘ई-वेस्ट की चुनौतियों एवं समस्याओं’ पर अतिथि व्याख्यान, ई-वेस्ट का किया गया संग्रहण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>&OpenCurlyQuote;सीजन ऑफ क्रिएशन’ के अंतर्गत एवं ओजोन दिवस के अवसर पर पटना विमेंस कॉलेज के सृष्टि पर्यावरण क्लब ने भूगोल विभाग एवं ECO Task Force के सहयोग से &OpenCurlyQuote;ई-वेस्ट की चुनौतियाँ एवं समस्याएँ’ विषय पर ई-वेस्ट संग्रहण एवं अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के विभिन्न विभागों से ई-वेस्ट के संग्रहण के साथ हुई। संग्रहित ई-वेस्ट को ई-वेस्ट प्रबंधन संस्था &OpenCurlyQuote;Karo Sambhav’ को सौंप दिया गया। इसके बाद डॉ&period; विनिता प्रसाद&comma; एसोसिएट प्रोफेसर&comma; भूगोल विभाग&comma; ए&period;एन&period; कॉलेज ने अतिथि व्याख्यान दिया। उन्होंने ई-वेस्ट के स्रोत एवं इसके बढ़ते उत्पादन&comma; इससे उत्पन्न पर्यावरणीय चुनौतियों&comma; पर्यावरण में उत्सर्जित होने वाले विभिन्न रसायनों एवं उनके प्रभावों के बारे में जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>व्याख्यान के दौरान ई-वेस्ट से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा इसके उचित निपटान के लिए अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सृष्टि पर्यावरण क्लब के सदस्यों के साथ-साथ ECO Task Force के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ&period; अमृता चौधरी&comma; विभागाध्यक्ष&comma; भूगोल विभाग के पर्यवेक्षण तथा सुश्री मीनाक्षी मिश्रा&comma; समन्वयक&comma; सृष्टि पर्यावरण क्लब एवं सहायक प्रोफेसर&comma; भूगोल विभाग के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन वागिशा वारियार&comma; पर्यावरण एवं अनुशासन सचिव ने किया&comma; जबकि धन्यवाद ज्ञापन अलीबा नदीम&comma; संयुक्त महासचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

गोरखपुर में ₹40 करोड़ की लागत की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए आदित्य नाथ योगी

प्रीता वर्मा ने बिहार पुलिस DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाला

स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दोषी डॉक्टर पर शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ