किराना दुकानदार को मारी गोली अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंगबाएं पैर में लगी गोली

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रोसड़ा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> थाना क्षेत्र के ढाठा चौक पर सोमवार को अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान दुर्गा प्रसाद के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दुकानदार को निशाना बनाते हुए करीब तीन राउंड फायरिंग की। गोली दुकानदार के बाएं पैर में लगी&comma; जिससे वह घायल हो गया।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने अंजाम दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अचानक हुई फायरिंग से ढाठा चौक पर अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

डॉ. शमीम अहमद आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन बिहार के अध्यक्ष निर्वाचित

AISA पटना विश्वविद्यालय द्वारा कॉमरेड चंद्रशेखर “चंदू” की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी आयोजित

23वें गणेश पूजन महोत्सव में गणपति समाज की डिजिटल पत्रिका का विमोचन