फुलवारी शरीफ में दो दिवसीय बाबा चौहरमल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ के चौहरमल नगर स्थित चौहरमल पार्क में 7 और 8 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले शिरोमणि बाबा चौहरमल की 41वीं राष्ट्रीय दो दिवसीय जयंती महोत्सव का आज धूमधाम से शुभारंभ हो गया&period; &period; यह महोत्सव दो दिनों तक चलेगा&comma; जिसमें आज शुरुआत हुई और कल भव्य समापन होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की शुरुआत चितकोहरा अंबेडकर चौक से भव्य शोभा यात्रा निकालकर की गई&comma; जो अनीसाबाद&comma; पुलिस कॉलोनी&comma; खेजाई इमली होते हुए चौहरमल नगर स्थित स्मारक परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई&period; &period; शोभा यात्रा में हाथी&comma; घोड़ा&comma; ऊंट&comma; बैंड-बाजे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए&comma; साथ ही पारंपरिक तलवार&comma; लाठी और भाला के करतब भी प्रस्तुत किए गए। स्मारक पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ। महोत्सव की शुरुआत में शिरोमणि बाबा चौहरमल स्मारक निर्माण समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्व&period; प्यारे लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद चौहरमल पार्क में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन कार्यक्रम किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समिति के अध्यक्ष दिनेश पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल समतामूलक समाज के प्रतीक थे और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और समानता स्थापित की जा सकती है। महोत्सव के दौरान चौहरमल पार्क में लगे मेले में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए तरह-तरह की दुकानें लगीं। इसमें विभिन्न प्रकार के खिलौनों की दुकानें&comma; चार्ट पकड़ो&comma; रंग-बिरंगे झूले और मनोरंजन के अन्य आकर्षण शामिल थे। महिलाएं और बच्चे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मेला का आनंद ले रहे थे। लोग झूले&comma; खेल और खरीदारी का भरपूर मज़ा ले रहे थे&comma; जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भीड़ झूमती रही। पुलिस और प्रशासन की सख्त व्यवस्था ने सुरक्षा और शांति बनाए रखी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दोनों दिनों की रात में पारंपरिक लोकगाथाओं पर आधारित नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी&comma; जिसमें कलाकारों ने अपनी कला के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन में उपाध्यक्ष रविन्द्र पासवान&comma; सचिव शैलेन्द्र पासवान&comma; उप सचिव मनोज कुमार रविदास&comma; संयुक्त सचिव सुभाष पासवान&comma; व्यवस्थापक महेश पासवान उर्फ लल्लू जी&comma; राम बाबू पासवान&comma; शैलेश उर्फ गुड्डु पासवान&comma; पिंटू पासवान&comma; राजेन्द्र पासवान&comma; विकल&comma; चन्दन&comma; संतोष&comma; अजय&comma; बड़का पासवान&comma; राजेश पासवान&comma; रामानन्द पासवान&comma; निवास पासवान समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

95 वर्षीय सुखदेव बाबू: बुलंद हौसला वाले संपतचक के सबसे बुजुर्ग समाजसेवी

घुरना में SSB जवानों के साथ बच्चों ने किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह

जमाबंदी में हेरफेर के आरोप में सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल