हारून नगर में बिहार शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास के आवास पर भव्य दावत-ए-इफ्तार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पवित्र रमजान के अवसर पर सोमवार को बिहार शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास के आवास हारून नगर सेक्टर-2 में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया&period; इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान&comma; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार&comma; जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी&comma; अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो&period; जमा खान&comma; पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन&comma; श्याम रजक&comma; बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति सलीम परवेज&comma; पटना में सीता साहू समेत कई मंत्री&comma; सांसद&comma; विधायक&comma; विधान पार्षद&comma; प्रशासनिक व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी रोजेदारों को रमजान की बधाई दी और कहा कि यह महीना आत्मसंयम&comma; दया और परोपकार का संदेश देता है&period;उन्होंने सभी से भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान की पाकीजगी पर प्रकाश डालते हुए कहा&comma;&&num;8221&semi;रमजान हमें संयम&comma; सद्भाव और गरीबों की सहायता करने की सीख देता है&period; यह आत्मसंयम और नेक कार्यों को अपनाने का अवसर है&period;&&num;8221&semi; मुख्यमंत्री ने राज्य की तरक्की&comma; खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ में भी हिस्सा लिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुष्पगुच्छ&comma; टोपी और साफा पहनाकर स्वागत किया&period; उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा&comma; रमजान का महीना हमें इंसानियत&comma; भाईचारे और आपसी मोहब्बत को मजबूत करने की सीख देता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर पटना शिया धर्मगुरु हजरत सैयद अली अब्बास छतरी ने रमजान और रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ करवाई&period;उन्होंने कहा कि रमजान सिर्फ इबादत का महीना नहीं&comma; बल्कि यह समाज में सौहार्द और आपसी प्रेम को बढ़ाने का संदेश भी देता है। इस भव्य दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों और अन्य समुदाय के लोगों ने भी शिरकत कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!