बिहार दिवस और विश्व जल दिवस पर भव्य आयोजन, बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>औरंगाबाद&comma;&nbsp&semi;मंन्टू ठाकुर <&sol;strong>&colon; बिहार दिवस एवं विश्व जल दिवस के अवसर पर चहकता आंगन फाउंडेशन&comma; औरंगाबाद द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया&comma; जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने &OpenCurlyDoubleQuote;जल बचाएं” और &OpenCurlyDoubleQuote;पेड़ नहीं काटें” जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;03&sol;img-20260322-wa0030902363939876530272-600x271&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-82462" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को ब्यूटीशियन एवं सिलाई कार्य के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इसे उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत के साथ हुई&comma; जिसने माहौल में उत्साह और उमंग भर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता शिव गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ संस्था के डायरेक्टर अमित कुमार&comma; सचिव सौरभ कुमार&comma; चेयरपर्सन सोनू कुमार योगी&comma; कुंदन कुमार&comma; शिक्षक रवि चंद्र अग्रहरि&comma; आर्टिस्ट विक्रम कुमार और सेंटर ट्रेनर अनुष्का भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।<br &sol;><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि शिव गुप्ता ने अपने संबोधन में संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां प्रतिभाओं को मंच मिलता है&comma; वहीं युवाओं में कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलता है।<br &sol;><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र&comma; मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंजली&comma; परी&comma; प्रिया&comma; ज़ीनत प्रवीण&comma; रिद्धि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न