रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना बाईपास स्थित भीखा चक के बंशी हनुमान मंदिर में पिछले 66 वर्षों से चैत माह में रामनवमी के अवसर पर भव्य पूजन समारोह का आयोजन किया जाता रहा है&period; इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया&comma; जिसमें &OpenCurlyDoubleQuote;जय श्रीराम&comma; जय सिया राम&comma; जय लक्ष्मण&comma; जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान होता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम&comma; माता जानकी&comma; लक्ष्मण एवं बजरंगबली की पूजा-अर्चना की&period; श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भव्य भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया&period; दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का समापन शुक्रवार को किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजनकर्ता शिव शंकर यादव ने बताया कि वर्ष 1960 से उनके दादा के समय से यह परंपरा लगातार चली आ रही है&period; हर वर्ष ध्वजा फहराकर विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है&period; इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख&comma; शांति&comma; भाईचारा एवं राज्य के विकास के लिए प्रार्थना करना है&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले धीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान समय में मध्य पूर्व में चल रहे ईरान–इजरायल संघर्ष से पूरी मानवता प्रभावित हो रही है&period; मासूम बच्चे&comma; बुजुर्ग और युवा असमय जान गंवा रहे हैं&comma; जो बेहद दुखद है&period; उन्होंने बजरंगबली से प्रार्थना की कि यह युद्ध जल्द समाप्त हो और पूरी दुनिया में शांति एवं भाईचारे का वातावरण स्थापित हो&period;<br>इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में नरेंद्र सिंह&comma; शशि शेखर नाग भूषण &lpar;शेखर भैया&rpar;&comma; दिलीप कुमार&comma; शशि भूषण सिंह&comma;राहुल&comma; राज कुमार परमानंद प्रसाद राजेश राज&comma; आलोक कुमार सिंह&comma;रोहित कुमार&comma; सौरभ&comma; आलोक कुमार राजा सहित कई अन्य श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण