बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय : गोपाल रविदास

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को महागठबंधन समर्थित भाकपा &lpar;माले&rpar; प्रत्याशी गोपाल रविदास ने व्यापक चुनावी दौरा किया&period; उन्होंने हल्लूकपुर&comma; बिशनपुरा पकड़ी&comma; इतवारपुर&comma; आदित्यपुरी लालू पथ&comma; यादवचक&comma; कुर्थौल&comma; चंदाचक&comma; दरियापुर और परशुराम सहित कई गांवों का भ्रमण किया&period; इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोपाल रविदास ने जनसंपर्क के दौरान अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियाँ और क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी जनता के समक्ष रखी&period; उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनना अब तय है&period; तेजस्वी प्रसाद यादव ने जो वादे किए&comma; उन्हें पूरा किया&period; उनके नेतृत्व में बिहार की जनता को रोजगार और विकास का नया रास्ता मिला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की नीतीश सरकार ने महागठबंधन के किए गए कार्यों और योजनाओं का श्रेय अपने नाम पर लेने की कोशिश की है&period; जनता अब सब समझ चुकी है और इस बार निर्णायक बदलाव का मन बना चुकी है&period; उन्होंने कहा कि इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव क़ो मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। गोपाल रविदास ने कहा कि देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन चुका है&period; बिहार की जनता भाजपा और एनडीए को जवाब देगी तथा महागठबंधन की सरकार बनाकर &OpenCurlyQuote;इंडिया’ गठबंधन को सशक्त करेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य