सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट नल का जल शोभा का वस्तु बनकर रह गया है

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> नवाबगंज पंचायत स्थित बिहार सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट नल का जल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। जनता के टैक्स से बने करोड़ों की लागत से सात निश्चय योजना से नल जल की टंकी केवल लूट खसोट की योजना साबित हो रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पंचायत के किसी भी वार्ड में लोगों को समय पर शुद्ध जल नसीब नहीं हो रहा है। लगभग सभी वार्डों में आयरन युक्त जल मिलने से लोग पीने में प्रयोग नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोग शिकायत करते करते थक चुके हैं फिर भी निर्माण कंपनी का इस तरफ ध्यान नहीं है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी कड़ी में लोगों के शिकायत पर वार्ड संख्या एक में समाचार संकलन के दौरान लोगों ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व से नल का जल बंद पड़ा हुआ है। लोगों के शिकायत के बाद जब टंकी ऑपरेटर संजय कुमार शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व से पानी बंद है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सप्लाई में कुछ खराबियाँ आ गई है&comma; कई जगह मेन पाइप लीकेज हो चुका है। जिसकी सूचना संवेदक अमित कुमार को दे दिया गया है जो अब तक मरम्मत नहीं कराया गया है। मरम्मत होने के बाद ही पानी का सप्लाई किया जाएगा। ऑपरेटर ने एक और अपनी समस्या को बताते हुए कहा लगभग एक वर्ष से मानदेय की राशि संवेदक के द्वारा नहीं दिया गया है जिससे मेरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताते चलें कि इसी प्रकार की स्थिति नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती पंचायत सोनापुर&comma; भंगही&comma; नवाबगंज&comma; मानिकपुर&comma; पथराहा&comma;बबुआन&comma; बसमतिया&comma; अचरा आदि पंचायतों का है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल