निर्दोष 14 गौ रक्षकों को रिहा करे सरकार, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन : मनोज सोनी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> शहर के महावीर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में 14 गौ रक्षकों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा का विरोध किया। उन्होंने सरकार से सजा पर रोक लगाते हुए संबंधित लोगों को रिहा करने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मनोज सोनी ने कहा कि अगस्त 2022 में मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा&comma; नर्मदापुरम में कथित रूप से गौ तस्करों से गायों को बचाने की घटना के मामले में 12 जून 2026 को 14 लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उन्होंने इस फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व और गौ संरक्षण की बात करती है&comma; वहीं दूसरी ओर गौ रक्षा से जुड़े लोगों को कठोर सजा मिलना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने तथा गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। मनोज सोनी ने कहा कि यदि सरकार 14 गौ रक्षकों की सजा पर रोक लगाकर उन्हें शीघ्र रिहा नहीं करती है&comma; तो देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा और सनातन समाज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। बैठक में संजीव रजक&comma; अंकित गुप्ता&comma; सुजीत कुमार सिंह&comma; यशवंत शर्मा&comma; चंदन कुमार&comma; सुमित मेहता&comma; रुपेश यादव&comma; सत्यम कुमार झा&comma; आरव गुप्ता&comma; रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

भाकपा नेता रहीं रत्ना सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित : प्रो. सुशीला सहाय

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि