गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जल्लावाले हनुमान मंदिर&comma; बेगमपुर प्रांगण में राम भक्ति शाखा के सर्वप्रमुख महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की 532वीं जयंती श्रद्धा&comma; भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति से भोग-आरती और पूजा-पाठ से हुई&comma; जिसे मंदिर के पूर्व संरक्षक संत घनश्याम दास हंस महाराज ने संपन्न कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर संत घनश्याम दास हंस महाराज ने श्रीरामचरितमानस का सस्वर पाठ किया और रामललानहछू&comma; विनय-पत्रिका&comma; जानकी मंगल&comma; दोहावली सहित तुलसीदास जी की विभिन्न रचनाओं की साहित्यिक एवं धार्मिक महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान स्व&period; आचार्य किशोर कुणाल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनके धार्मिक योगदान और मंदिर निर्माण में निभाई भूमिका की स्मरणीय वंदना की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वार्ड-62 की पार्षद तारा देवी ने इस अवसर पर कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की रचनाएं हर युग में प्रासंगिक हैं। उन्होंने तुलसीदास जी के एक दोहे का उल्लेख करते हुए कहा— &&num;8220&semi;जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई। उन्होंने आह्वान किया कि समाज को तुलसीदास जी के बताए आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में मनोज तिवारी&comma; त्रिलोकी सिंह&comma; रजनीश कुमार&comma; दिलीप सिंह पटेल&comma; रविंद्र मेहता&comma; मुन्ना गौड़&comma; सुनीता देवी समेत सैकड़ों राम भक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् डॉ&period; हरिवंश कुमार मिश्र ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम