प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वाल्टरगंज&lpar;सुनील कुमार राव&rpar;&colon; <&sol;strong>बस्ती थाना क्षेत्र के गोविद नगर समपार फाटक के पश्चिमी छोर पर प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के सामने कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर की रहने वाली 18 वर्षीय नंदनी उर्फ अर्चना पुत्री राजकुमार सोमवार की शाम को गोविद नगर समपार फाटक के पश्चिमी छोर पर पहुंच गई। तभी गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी उप निरीक्षक दिलीप कुमार यादव तथा आरपीएफ उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की माता दुर्गावती ने बताया कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर गुमराह कर रहा था। जिसकी शिकायत करने वह और उसकी बेटी सोमवार को स्थानीय थाने पर गई थी। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को थाने पर उसकी बेटी और युवक को बुलाया था। बताया कि बेटी के साथ थाने से निकलने के बाद वह समपार फाटक के पास कुछ सामान खरीदने लगी। इसी बीच उसकी बेटी ट्रेन के सामने कूद गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप