गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ड्रग्स कारोबार का भंडाफोड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> नव वर्ष की शाम गौरीचक थाना पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है&period; पुलिस ने छापेमारी कर ड्रग्स के चार सौदागरों को गिरफ्तार किया है&period; आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर&comma; स्मैक&comma; नशे की सूई&comma; नगद रुपये और एक स्कूटी बरामद की गई है&period; कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशिक्षु डीएसपी विजय रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहगी मोड़ नहर के पास ड्रग्स के कारोबारी एकत्रित हैं&period; सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापामारी की और मौके से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया&period; तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से करीब 30 ग्राम ब्राउन शुगर&comma; 8 पुड़िया स्मैक&comma; पांच दर्जन नशे की सूई&comma; एक स्कूटी और करीब 50 हजार रुपये नगद बरामद किए&period;<br &sol;><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिक कुमार&comma; रामू कुमार&comma; शशि कुमार और शुभम पासवान के रूप में हुई है&period; पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारियां हाथ लगीं&period; जांच में सामने आया कि इस पूरे धंधे का मुख्य संचालन शशि कुमार कर रहा था&period; पुलिस के अनुसार शशि कुमार रोजाना तीन से पांच लाख रुपये तक का नशे का कारोबार करता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस जब जांच के क्रम में शशि कुमार के घर पहुंची तो उसका बंगला नुमा मकान देखकर दंग रह गई&period; पूछताछ में शशि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पहले गैराज चलाता था&comma; लेकिन बाद में उसने यह काम छोड़कर ड्रग्स के धंधे में कदम रख लिया&period; पत्नी के अनुसार परिवार ने कई बार इसका विरोध किया&comma; लेकिन शशि ने उनकी एक नहीं सुनी&period; इसी अवैध कारोबार से उसने आलीशान मकान और कई संपत्तियां खड़ी कर लीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएसपी विजय रंजन ने बताया कि पूछताछ में शशि कुमार ने खुद को इस धंधे की &OpenCurlyDoubleQuote;छोटी मछली” बताया है&period; उसने खुलासा किया कि नशे के कारोबार का मुख्य सरगना मसौढ़ी इलाके में है&comma; जो ड्रग्स का थोक व्यापार करता है और रोजाना 10 से 20 लाख रुपये का अवैध कारोबार चलाता है&period; उसने यह भी बताया कि गोपालपुर निवासी सन्नी के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई होती है&comma; जिसे आगे छोटे स्तर पर बेचा जाता है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है&period; पुलिस मुख्य सरगना और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र