पटना से आनंद विहार टर्मिनस के लिए नई 3 एसी इकोनॉमी कोच युक्त गति शक्ति फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon;<&sol;strong> छठ महापर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन की कड़ी में पूर्व मध्य रेल द्वारा छठ बाद पूर्णतया आरक्षित 01683&sol;01684 पटना-आनंद विहार टर्मिनस-पटना गति शक्ति सुपर फास्ट एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा । इस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नई 3 एसी इकोनॉमी कोच युक्त गाड़ी संख्या 01683 पटना-आनंद विहार टर्मिनस गति शक्ति सुपर फास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेेेस ट्रेन दिनांक 12&comma; 14&comma; 16 एवं 18 नवंबर को पटना से 17&period;45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09&period;50 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 01684 आनंद विहार टर्मिनस-पटना गति शक्ति सुपर फास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेेेस ट्रेन दिनांक 13&comma; 15 एवं 17 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस से 23&period;10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15&period;45 बजे पटना पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन दानापुर&comma; पं&period; दीन दयाल उपाध्याय जं&period;&comma; वाराणसी&comma; प्रयागराज जं&period; और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रूकेगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस स्पेशल ट्रेन में नई वातानुकूलित तृतीय श्रेणी &lpar;इकोनॉमी&rpar; के 20 अत्याधुनिक कोच लगाए गए हैं। ट्रेन के बर्थ के डिजाइन में सुधार करते हुए इसे यात्रियों के लिए पहले की तुलना में ज्यादा आरामदायक बनाया गया है । नए डिजाइन किए गए कोच के मध्य और उपरी बर्थ के लिए आरामदायक सीढ़ी के साथ इसे कई अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

इबोला जैसी स्वास्थ्य आपदा से निपटने की तैयारी परखी गई, एम्स पटना में हुआ हाई-लेवल मॉक ड्रिल

नागालैंड के राज्यपाल का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

नई दिल्ली में कल जल अनुसंधान और विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा