गंगोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, 41 फीट ऊँची माँ गंगा की प्रतिमा की होगी पूजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; सनातनी गंगा फाउंडेशन एवं गंगा सेवा दल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में गंगोत्सव 2025 का शुभारंभ पटना के कंगन घाट पर भव्य रूप से किया गया। विधिवत उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्घाटन पायलट कैप्टन प्रवीण कुमार&comma; सुजीत कसेरा&comma; डॉ&period; राजीव गंगौल&comma; राजेश शुक्ला &&num;8216&semi;टिल्लू&&num;8217&semi;&comma; विजय कुमार यादव&comma; सुजीत वर्मा&comma; विकाश राज जायसवाल&comma; विवेक तिवारी और कुसुम लता वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की शुरुआत देश के विभिन्न राज्यों की कला आरती की प्रस्तुति से हुई&comma; जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही देशभर से आए कलाकारों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विशेष आकर्षण के रूप में 11 ऋषि कुमारियों द्वारा भव्य गंगा आरती की गई&comma; जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य प्रवक्ता सुजीत कसेरा ने बताया कि गंगोत्सव के तहत उसी स्थान पर स्थापित 41 फीट ऊँची माँ गंगा की भव्य प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही कल भी देश के अलग-अलग कोनों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव