मानिकपुर में फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक से शराब तस्करी का खुलासा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानिकपुर वार्ड संख्या-12 में एक चोरी की बाइक के साथ भारी मात्रा में नेपाली शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर बाइक मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; मौके से 135 बोतल दिलवाले शराब और 36 बोतल किंगफिशर बीयर जब्त की गई है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा साइन बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर BR38 AG 4654 किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक का असली रजिस्ट्रेशन नंबर BR50 AL 7195 है। यह बाइक सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी विजय मंडल&comma; पिता कमलेश्वरी मंडल के नाम बताई गई है। पुलिस के अनुसार&comma; उक्त बाइक कुछ दिन पूर्व चोरी हो गई थी और चोरी के संबंध में रतनपुर थाना में मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरा इलाका-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर नेपाल से शराब की खेप लेकर मानिकपुर बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा&comma; तस्कर पुलिस को देखकर बाइक वहीं पटककर नेपाल की ओर भाग निकला। पुलिस ने बाइक और उस पर लदी शराब व बीयर को जब्त कर लिया। पुलिस अब बरामद बाइक के चोरी के मामले और शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है। फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति