महिला कॉलेज खगौल में निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप कार्यक्रम सम्पन्न, छात्राओं को मिले प्रमाण पत्र

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>महिला कॉलेज खगौल में प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सर्टिफिकेट ऑफ वॉलेंट्रीयरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कपड़े के बैग और हस्तनिर्मित उत्पाद भी वितरित किए गए। बैग पर प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ उषा विद्यार्थी ने कहा कि इस वॉलेंट्रीयरशिप का उद्देश्य छात्राओं को समाज सेवा&comma; नशा मुक्ति&comma; दहेज विरोध और पर्यावरण जागरूकता जैसे अभियानों से जोड़ना है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता भी सिखाई गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ वीणा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेंगे। उन्होंने प्रेम यूथ फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में वॉलेंट्रीयरशिप महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक&comma; कर्मचारी और फाउंडेशन के स्वयंसेवक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। मौके पर डॉ रीना कुमारी&comma; डॉ आभा कुमारी&comma;डॉ अजिता प्रियदर्शनी&comma; रुचिका मेहता&comma; अतुल कुमार मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू