चार मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, आठ चोरी की बाइक और मास्टर चाबी बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> अगमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें और मास्टर चाबी बरामद की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; ये अपराधी केवल उन्हीं मोटरसाइकिलों को अपना निशाना बनाते थे&comma; जिनमें सिंगल लॉक सिस्टम होता था। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को ये चोर कबाड़ी की दुकानों में बेच देते थे&comma; जहां कुछ ही घंटों में मोटरसाइकिल के सभी पार्ट्स अलग कर दिए जाते थे और फिर किलो के भाव से लोहे की तरह बेच दिया जाता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ASP पटना सिटी अतुलेश झा ने बताया कि आरोपियों के पास से डुप्लीकेट मास्टर चाबी भी बरामद हुई है&comma; जिसे ये चोर अपने गले में लॉकेट की तरह छिपाकर रखते थे। इन अपराधियों के खिलाफ पटना सिटी के विभिन्न थानों में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की तलाश जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!