जिले का चार प्रखंड हॉटस्पॉट जोन में तब्दील, बरती जा रही विशेष सतर्कता

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से हो रहा है&vert; हर दिन संक्रमण के औसतन 20 से 25 मामले सामने आ रहे हैं&vert; शु्क्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले सामने आये हैं&vert; इस तरह जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 107 हो गई है&vert; वहीं अब तक कुल 91 हजार 535 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है&vert; इसमें टीका का पहला डोज लेने वालों की संख्या 80 हजार 846 है तो 10 हजार 689 लोग टीका का दूसरा डोज ले चुके हैं&vert; जिले के चार प्रखंड कोरोना संक्रमण के लिहाज से हॉट स्पॉट जोन में तब्दील हो चुके हैं &vert; स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर इन प्रखंडों में संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिये विशेष सतर्कता बरती जा रही है&vert; इसके लिये खास इंतजाम किये गये हैं&vert; संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत विभाग अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत करने व जांच की प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयासों में जुटा है&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>जिले का चार प्रखंड संक्रमण से अधिक प्रभावित &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>कोरोना संबंधी मामलों की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन अररिया डॉ एमपी गुप्ता ने कहा जिले का फारबिसगंज व अररिया कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित प्रखंडों में शुमार है&vert; जहां हर दिन औसतन संक्रमण के पांच से आठ मामले मिल रहे हैं&vert; इसके अलावा कुर्साकांट व पलासी भी संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट जोन में तब्दील हो चुका है&vert; प्रभावित प्रखंडों में जिलास्तरीय कार्यक्रम पदाधिकारी को नोडल बहाल किया गया है&vert; जो अपने स्तर से हर दिन प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे&vert; प्रतिदिन शाम में वस्तु स्थिति की समीक्षा की जा रही है&vert; उन्होंने कहा संक्रमण के अधिकांश मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिल रही है &vert; विभाग संक्रमण के स्रोत का पता लगाने पर विशेष ध्यान दे रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>प्रवासियों की जांच व क्वारेंटाइन का होगा खास इंतजाम &colon;<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>दिल्ली&comma; महाराष्ट्र&comma; अहमदाबाद सहित अन्य औद्योगिक शहरों में संक्रमण के हालात बेकाबू हो चुके हैं&vert; इसे देखते हुए प्रवासियों को गृह जिला पहुंचाने के लिये विशेष ट्रेन का परिचालन आने वाले कुछ दिनों में संभव है&vert; बड़ी संख्या में प्रवासियों के लौटने की स्थिति में उनकी जांच व क्वारेंटाइन को लेकर भी विस्तृत रणनीति पर विचार किया जा रहा है&vert;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>आउटरीच केंद्रों पर चिकित्सीय सेवा बढ़ाने पर जोर<&sol;strong> &colon;<&sol;h3>&NewLine;<p>संक्रमण की वजह से कई अन्य बीमारियों का प्रसार बढ़ रहा है&vert; इसे देखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त दिशा निर्देश का हवाला देते हुए डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया आउटरीच के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व सब सेंटर पर उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है&vert; इससे इलाज के लिये शहरी चिकित्सा केंद्रों पर लगने वाली भीड़ में कमी आयेगी&vert; जो संक्रमण के प्रसार की संभावना को कम करने में मददगार होगा&vert; रूटिन इम्युनाइजेशन पर खास फोकस किया जाना है&vert;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>चार दिन संचालित होगा कोरोना टीकाकरण अभियान &colon;<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>संक्रमण की वजह से अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिये जिला स्वास्थ्य विभाग ने सप्ताह में चार दिन कोरोना टीकाकरण अभियान के संचालन का निर्णय लिया है&vert; हर सप्ताह सोमवार&comma; मंगलवार&comma; गुरुवार व शनिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान का संचालन किया जायेगा&vert; शेष दिनों में आरआई व एनसीडी के तहत संचालित कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा&vert;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया