स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां नवेद मियां की मुलाकात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रामपुर&comma; अवनीत कुमार शर्मा<&sol;strong> &colon; स्विट्जरलैंड राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और बहुत अच्छे इंसान हैं। उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने स्विस राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद यह बात कही। स्विट्जरलैंड राष्ट्रपति भारत के राजकीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं&comma; जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उनसे मिले। यह यात्रा भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते &lpar;टीईपीए&rpar; की पहली वर्षगांठ के अवसर पर हुई। स्विस राष्ट्रपति आर्थिक मामलों&comma; शिक्षा और अनुसंधान विभाग &lpar;ईएईआर&rpar; के प्रमुख हैं।पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि बुधवार रात्रि राष्ट्रपति के सम्मान में स्विट्जरलैंड के भारत स्थित दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को आमंत्रित किया गया था। इस विशेष आयोजन में नवेद मियां की स्विस राष्ट्रपति से मुलाकात हुई। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवेद मियां ने स्विट्जरलैंड राष्ट्रपति से हुई मुलाक़ात पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति एक बड़े व्यवसायिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं। राष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी। उनका भारत दौरा दोनों देशों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ-साथ विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित है। नवेद मियां ने कहा कि राष्ट्रपति वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और बहुत अच्छे इंसान हैं। उनसे मिलना हमेशा यादगार रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नाले कूड़े-कचरे से अटे, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

कॉलोनी के नाम पर ₹23,500 वसूली का आरोप, आसमा ने डीएम से लगाई गुहार

बीजेपी का दक्षिण भारत के राज्यों में व्यापक जनाधार नहीं है, इसलिए वहां उसका वोट नहीं कटा