फतुहा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व मंत्री सह विधायक ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजे का आश्वासन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फतुहा प्रखंड के कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं&period; मंगलवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए पूर्व मंत्री सह विधायक फतुहा ने मंगलवार को मोहिउद्दीनपुर और अलावलपुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया&period; निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और राहत कार्यों का आकलन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान विधायक ने कटाव रोकने के लिए तत्काल बालू की बोरियों से अस्थायी बांध बनाने की व्यवस्था कराई&period; उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी फतुहा को कई गाँवों में नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके और आवागमन सुचारु रह सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक ने यह भी कहा कि बाढ़ से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं&comma; उन्हें शीघ्र ही मुआवजा मिलना चाहिए&period; इसको लेकर उन्होंने अंचलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि प्रभावित किसानों को सरकार द्वारा घोषित सहायता हर हाल में दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने से धान और सब्जियों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है&period; कई घरों में पानी घुस गया है जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान उनके साथ अरविन्द यादव&comma; दिलीप जी&comma; महेन्द्र यादव&comma; धर्मवीर गोप&comma; आपलेंदु जी सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे&period; इन लोगों ने गाँव-गाँव जाकर लोगों की मदद की और राहत सामग्रियों के वितरण में सहयोग किया। विधायक ने प्रशासन से अपील की कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही पर्याप्त राहत सामग्री&comma; पशुओं के लिए चारा और पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए&period; उन्होंने कहा कि फतुहा विधानसभा क्षेत्र के लोग इस आपदा की घड़ी में अकेले नहीं हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री