पहली बार चुनावी सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, बोले- नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से जिताएं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में रविवार को पटना-गया मुख्य पथ स्थित सिपारा के एस&period;आर&period; गार्डेन में विशाल चुनावी जनसभा आयोजित की गई&period; जनसभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे&period; कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि पहली बार किसी चुनावी सभा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आम लोगों के बीच पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित किया&period; उनके मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों से स्वागत किया&period; उन्हें देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल पर देर तक डटे रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजना है&period; उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक उम्मीदवार की जीत का नहीं&comma; बल्कि विकास और जनकल्याण की निरंतरता का चुनाव है&period; पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; सड़क&comma; बिजली&comma; महिला सशक्तिकरण&comma; दलित&comma; महादलित&comma; पिछड़ा&comma; अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए जो योजनाएं शुरू की थीं&comma; उन्हें वर्तमान सरकार और अधिक गति से आगे बढ़ा रही है&period; उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता के बीच विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाए&period; उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि आज का पटना 10-15 वर्ष पहले वाला पटना नहीं रहा&period; राजधानी का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है&period; उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट&comma; रेलवे स्टेशन&comma; चौड़ी सड़कें&comma; आधुनिक भवन और नई आधारभूत संरचनाएं देखकर विश्वास ही नहीं होता कि यह वही पुराना पटना है&period; राजधानी अब देश के बड़े महानगरों की तरह विकसित हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बांकी पुर प्रभारी विधायक अरुण मांझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में आधुनिक संग्रहालय&comma; नए फ्लाईओवर&comma; चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण&comma; बेहतर यातायात व्यवस्था और कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया&period; वर्तमान सरकार उन्हीं विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है&period; उन्होंने कहा कि केवल शहर ही नहीं&comma; बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है&period; विकास की इसी गति को बनाए रखने के लिए बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाना जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभा को मंत्री श्रवण कुमार&comma;&comma; मंत्री सुनील कुमार&comma;विधायक एवं बिहार विधानसभा में एनडीए के सचेतक अरुण मांझी&comma; नन्द किशोर कुशवाहा&comma; विद्यानंद विकल सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया&period; कार्यक्रम में चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह&comma; संपतचक जदयू नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार टप्पू&comma; भाजपा नेता शहिद&comma; राम गोविंद सिंह&comma; मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा&comma; जदयू नेता शत्रुघ्न पासवान&comma; बंटी चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में एनडीए के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के अंत में नेताओं ने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और सुशासन की निरंतरता के लिए एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बांकीपुर में भारी बहुमत से जीतेगा एनडीए, विकास के मुद्दे पर जनता देगी आशीर्वाद : रविशंकर प्रसाद‎

नाबालिग छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में दिया आवेदन

बिहार में वन्यजीव संरक्षण के साथ बढ़ेगा ईको-टूरिज्म, सीएम ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश