तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में जेसीबी से बरसाए गए फूल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> à¤¸à¥‹à¤®à¤µà¤¾à¤° को अररिया-सुपौल एनएच 327ई मार्ग पर भरगामा प्रखंड के खजूरी पंचायत स्थित जेबीसी नहर के समीप लालू यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के दौरान कहा&comma;कि लोगों का अपार प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। जन विश्वास यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अगर इसी तरीके से जनता का आशीर्वाद व प्यार मिलता रहा तो पूर्णरूपेण पूरी बहुमत के साथ राजद का सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जनविश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जनविश्वास यात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ से गदगद तेजस्वी यादव ने लोगों को कहा&comma;कि राजद को मजबूती से आगे बढ़ाइये। और अपने तेजस्वी को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाइये। उन्होंने&comma;कहा कि अररिया उनका पुराना क्षेत्र रहा है और रहेगा। यहां के लोगों से उनका अटूट स्नेह है। इस दौरान उन्होंने 3 मार्च को पटना में होने वाली जन विश्वास रैली में आने का निमंत्रण देते हुए लोगों से कहा कि आप सभी जरूर आइयेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जन विश्वास यात्रा को सुपौल से भरगामा पहुंचने में लग गये करीब पांच घंटे<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जन विश्वास यात्रा सुपौल से पिपरा होते हुए त्रिवेणीगंज के रास्ते भरगामा पहुंचा। जहां जेबीसी नहर चौक पर लाखों लोगों सहित पूर्व सांसद सरफराज आलम&comma;जोकीहाट विधायक शहनवाज आलम&comma;नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल यादव&comma;राजद जिला अध्यक्ष मनीष यादव&comma;राजद नेता विजय सिंह यादव&comma;प्रमोद नारयण यादव&comma;टिप्पू यादव&comma;रमेश कुमार भारती&comma;असलम बेग&comma;मो&period; परवेज आदि ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं कई जगहों पर उनके काफिले पर फुलों की बारिश भी किया गया। इसके उपरांत दर्जनों जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके काफिले पर जेसीबी से भी फूल बरसाए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>तेजस्वी को देखने के लिए छत पर चढ़े लोग<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भरगामा में तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। तेजस्वी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। उन्हें देखने के लिए लोग सड़क किनारे के मकान व दुकान की छत पर चढ़ गये। भरगामा में जगह-जगह पर उनके काफिले पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। जगह-जगह पर लोग उन्हें संबोधित करने के लिए कह रहे थे&comma;लेकिन वे सभी को पटना में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने का न्योता देकर आगे बढ़ते रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>लोगों से मिल रहे आशीर्वाद व प्यार से बढ़ गयी है हमारी जिम्मेदारी &colon; तेजस्वी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भरगामा और रानीगंज में लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा&comma;कि लोगों से मिल रहे अपार आशीर्वाद व प्यार से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। अब हमलोगों को मिलकर नया बिहार बनाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तेजस्वी ने कहा कि हमने वादा किया था कि सरकार में आयेंगे तो दस लाख लोगों को नौकरी देंगे। मुख्यमंत्री तो नहीं बने लेकिन महागठबंधन के 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा&comma;कि आप सभी पटना आइए। बता दें&comma;कि जन विश्वास यात्रा को भरगामा पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव अपने नेताओं&comma;कार्यकर्त्ताओं व जनताओं से मिलने के उपरांत अपने काफिलाओं के साथ रानीगंज होते हुए अररिया के रास्ते पूर्णिया के लिए रवाना हो गए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!