अचरा के वार्ड-12 में बाढ़ से सड़क ध्वस्त, बच्चों का पढ़ाई बाधित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों नेपाल से आई बाढ़ की पानी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां तबाही मचा दी थी। वहीं अचरा पंचायत के वार्ड-12 अनुसूचित&sol; जनजाति टोला के पक्की ग्रामीण सड़क को बाढ़ की पानी ने ध्वस्त कर दिया है। जिससे बड़े-बड़े गड्ढा हो गया है। जिससे ग्रामीणों को बांस के चचरी के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। यह मामला अचरा वार्ड-12 के तोपनवगंज प्राथमिक विद्यालय से बथनाहा बीरपुर सड़क तक जाने वाली सड़क स्थित रामलखन पासवान&comma; महरगी पासवान&comma; कृत्यानंद पासवान के घर समीप का है। जहाँ बीते दिनों अक्टूबर माह में नेपाल से आई भीषण बाढ़ ने गांव में तबाही मचाते हुए गांव के मुख्य सड़क को ध्वस्त कर दिया। आज भी उस स्थान पर लगभग 20 फीट लंबा 10 फीट गहरा गढ्ढा बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जिसमें पानी भरा हुआ है और दोनों तरफ आबादी है। इसी रास्ते से प्रत्येक दिन सैकड़ो की संख्या में लोगों का आवागमन होता आ रहा है। यहां तक की स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से पढ़ाई करने विद्यालय जाते हैं। ग्रामीणों के द्वारा स्थिति की जानकारी अचरा पंचायत के मुखिया&comma; पंचायत सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज को भी दिया गया परंतु किसी अधिकारी ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया है। जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होते आ रहे हैं। ग्रामीण अपने खर्चे पर बांस की चचरी बनाकर किसी तरह पैदल आवागमन करते हैं। इस बाबत वार्ड सदस्य गिरानंद पासवान ने कहा यह सड़क पूर्व में पंचायत योजना से निर्माण किया गया था। सड़क टूटने की जानकारी पंचायत के मुखिया&comma; पंचायत सचिव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज को मेरे द्वारा दिया गया। परंतु किसी अधिकारी ने इस बस्ती पर ध्यान नहीं दिया है। यहां लोग प्रत्येक दिन गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं कोई देखने वाला नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कृत्यानंद पासवान ने कहा पंचायत के मुखिया और विभाग भ्रष्टाचार में संलिपित हैं इसलिए हम लोगों का यह सड़क नहीं बन रहा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामवृक्ष पासवान ने कहा अधिकारी के लापरवाही के कारण यह सड़क नहीं बनाया जा रहा है।ग्रामीणों के साथ अन्याय किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित रामप्रसाद पासवान&comma; दुख्खी पासवान&comma; रामलखन पासवान&comma; लालदेव पासवान&comma; नीलम देवी&comma; उर्मिला देवी&comma; बिमला देवी&comma; श्याम देवी आदि ने कहा अगर यह सड़क 15 दिनों के अंदर नहीं बना तो हमलोग आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। इस बाबत नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया कि आपके से जानकारी मिली है जांच करवाते हैं जिस विभाग से सड़क निर्माण किया गया होगा कार्य किया जायेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की