सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार बारिश से नेपाल से आया बाढ़ का पानी

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे लगातार बारिश एवं नेपाल में पहाड़ पर बर्षा होने तथा भुटहा नदी के बांध छतिग्रस्त हो जाने से सुरसर नदी व बलुवाही धार में आया बाढ़। नदी में बाढ़ आने से क्षेत्र के घरों में घुसा पानी&comma; सड़कें टूटने की कगार पर&comma; धान की फसल बर्बाद होने की स्थिति में है। फुलकाहा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मानिकपुर&comma;अमरोरी&comma; लक्ष्मीपुर&comma; भंगही&comma; मिर्जापुर गांव सहित फुलकाहा लक्ष्मीपुर सड़क तथा बथनाहा लक्ष्मीपुर भंगही चौक के समीप सड़क पर बाढ़ का पानी चल रहा है। तो वही लक्ष्मीपुर और भंगही गांव में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। साथ ही खेत में लगे फसल को भी नुकसान पहुंचाने का आशंका किसानों को लग रहा है। फुलकाहा लक्ष्मीपुर सड़क पर बाढ़ के पानी आने से आवागमन टूट जाने की आशंका जताया जा रहा है&comma; क्योंकि पूर्व से ही इस सड़क की स्थिति दयनीय व जर्जर है। कई जगहों पर मिट्टी डालकर आवागमन को पूर्व में बहाल किया गया था&comma; जो उसी स्थिति में आज भी है तथा लक्ष्मीपुर से प्रखंड मुख्यालय नरपतगंज जाने वाली सड़क की भी स्थिति इसी प्रकार है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग