जिले के सभी प्रखंडों में चापाकल मरम्मति हेतु 09 मरम्मती दल -सह- जागरूकता रथ झंडी दिखा कर किया रवाना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong> लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया एवं फारबिसगंज की अगुवाई में आज शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों में चापाकल मरम्मति हेतु 09 मरम्मती दल -सह- जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर अररिया से उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया&comma; मो0 नशीम नजर एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल फारबिसगंज&comma; विनोद कुमार एवं संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अररिया द्वारा बताया गया कि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया एवं फारबिसगंज द्वारा प्रखंडवार चापाकल मरम्मति हेतु मरम्मती दल का गठन किया गया है। मरम्मती दल सभी प्रखंडों का भ्रमण कर बंद पड़े चापाकलों के मरम्मति का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत का निवारण हेतु प्रमंडल अन्तर्गत सेवा केन्द्र -सह- नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। केन्द्रीय कृत चापाकल मरम्मति हेतु टोल फ्री नम्बर 18001231121 पर भी चापाकल मरम्मति से संबंधित शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात