करंट लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे

&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ साभार&rpar;&colon; <&sol;strong>सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र के बिहार बिल्डिंग के समीप एक ह्रदय विदारक घटना घटी । इस दौरान बिजली के 11000 वोल्ट के तार गिरने से चपेट में आकर एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह झुलस गए । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर स्थिति में इलाज के लिए झरिया के लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया ।जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पाटलिपुत्र जोड़ाफाटक रेफर कर दिया । वहीं उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाटलिपुत्र से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायलों में 2 साल का बच्चा समेत पांच सदस्य हैं । घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी