मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। संपतचक प्रखंड अंतर्गत चिपुरा पंचायत के चिपुरा गांव स्थित मुख्य सड़क पर अवस्थित मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव 22 व 23 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा&period; दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य पूजन&comma; शोभायात्रा&comma; सुंदर कांड पाठ&comma; दीप यज्ञ&comma; सांस्कृतिक कार्यक्रम&comma; जागरण एवं भंडारा का आयोजन किया जा रहा है&period; उन्होंने कहा कि इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल &lpar;बुधवार&rpar; को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक सुंदर कांड पाठ एवं संध्या 6 बजे से दीप यज्ञ आयोजित होगा&period; वहीं 23 अप्रैल &lpar;गुरुवार&rpar; को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हनुमत पूजन&comma; दोपहर 2 बजे से देव दर्शन व प्रसाद वितरण तथा शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम&comma; भव्य जागरण एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुखिया ने बताया कि आयोजन स्थल को रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है&period; मंदिर परिसर को बिजली की आकर्षक लाइटों से सजाया गया है&comma; जिससे पूरा क्षेत्र जगमगाता नजर आएगा&period; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं&period; आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं भंडारा-प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

गन्‍ना उद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान पंजिकरण अनिवार्य