मानिकपुर में गोलीबारी से मचा हड़कंप, युवक के माथे में लगी गोली; पूर्णिया रेफर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज के मानिकपुर महादेव मंदिर से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे एक युवक को शनिवार की अहले सुबह समय करीब 4&colon;00 बजे गोली लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग एक किलोमीटर के दूरी पर स्थित मानिकपुर में डॉक्टर राजेंद्र यादव के गेट&comma; वार्ड संख्या-10 के समीप सैनिक सड़क के पास की बताई जा रही है। गोली लगने से लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-14&comma; अचरा पंचायत निवासी मुन्ना यादव &lpar;34&rpar; गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके माथे में लगी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र फारबिसगंज ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पूर्णिया स्थित मैक्स-7 अस्पताल रेफर कर दिया&comma; जहां उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार&comma; दो दोस्तों के बीच आपसी झड़प के दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि&comma; घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटनास्थल को पुलिस ने बेरिकेडिंग कर सुरक्षित कर दिया है और एफएसएल टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है और अधिकांश लोग घटना के संबंध में कुछ भी बताने से बचते नजर आए। परिजनों के अनुसार&comma; सुबह करीब चार बजे मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि मुन्ना यादव को मानिकपुर में गोली लगी है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे&comma; लेकिन तब तक पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा चुकी थी। परिजनों ने बताया कि मुन्ना को होश आने के बाद ही घटना की पूरी और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इधर&comma; रानीगंज पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बाद घटना की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सीमा क्षेत्र में SSB-बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 किलो गांजा जब्त

एक बाइक पर पूरा परिवार, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़!

भारत-नेपाल सीमा पर 32.5 किलो गांजा बरामद, तस्करी की कोशिश नाकाम