राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी में दिनदहाड़े गोली चलने से सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मिथिला कॉलोनी स्थित एक किराना दुकानदार पर तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने चलाई गोली। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस गोलीबारी में दुकानदार बाल बाल बच गया। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा एवं थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। मौके से पुलिस एक गोली का टूटा हुआ अग्र भाग बरामद किया है। सूचना मिलते ही दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा मौके पर पहुंच पीड़ित के परिजन और आसपास के लोगो के साथ पूछताछ की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया की दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी में एक किराना दुकानदार पर गोली चली है। जिसमे वह बाल &&num;8211&semi; बाल बच गया है। गोली चलाने वाला पीड़ित के पड़ोस का ही रहने वाला है। मौके से एक खोखा बरामद की गई है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किन कारणों से गोली चलाया गया है उसका पता लगाया जा रहा है।<br &sol;>सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंबेडकर जयंती पर “अमृत प्रसादोत्सव” का आयोजन, बच्चों ने लिया समानता और शिक्षा का संकल्प

खेमनी चक मोड़ पर इंस्पेक्टर और कोयला कारोबारी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर घंटों चला हंगामा

हत्या कांड का फरार अभियुक्त व अंतरराज्यीय स्वर्णाभूषण चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार!