बहादुरपुर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग, महिला जख्मी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि में फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार&comma; कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी&comma; जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान यह सामने आया कि विवाद के दौरान एक युवक द्वारा की गई फायरिंग में गोली पास में बैठी एक महिला को छूकर निकल गई। गनीमत रही कि महिला खतरे से बाहर हैं और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। साथ ही&comma; इस मामले में शामिल आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; परिचय कुमार ने बताया की घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा