दुकानदार और ग्राहकों के बीच मारपीट, बाउंसरों ने डिलीवरी बॉय को पीटा, दर्जनों डिलीवरी बॉय ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> दुकानदार और ग्राहकों की लड़ाई में बाउंसर के आ जाने के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई&period; दोनों ओर से ईंट पत्थर चले&period; देखते ही देखते लड़ाई काफी बढ़ गई&period; स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा&period; इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया&period; दीपक के साथ ही अभिजीत और निरंजन भी चोटिल हुआ है&period; घायल युवक को पुलिस ने गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया है&period; प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट करने वाले पूछ-पूछकर पीट रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस घटना के विरोध में एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया&period; मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की पड़ताल करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला&period; पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है&period; करीब एक घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बारे में बताया जाता है कि बीएमपी-11 के पास एक दुकानदार और ग्राहक के बीच पहले मारपीट हुई&period; इसी दौरान दुकानदार का बाउंसर भी इसमें शामिल हो गया&period; इस बात से नाराज सबजपुरा के लोग आ गए और दोनों ओर से जमकर भिड़ंत होने लगी&period; मारपीट के बीच एक निजी कंपनी के ब्लैंक किट के कर्मचारी दीपक की पिटाई कर दी गई&period; दीपक को बुरी तरह से पीटा गया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई&period; दीपक को पीटता हुआ जानने पर वहां पहुंचे उसका दोस्त निरंजन और अभिजीत को भी बाउंसरों ने पिटाई कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपने साथी के साथ मारपीट की घटना से नाराज कंपनी के कर्मचारी सड़क पर उतर गए और खगौल-फुलवारी शरीफ मार्ग को जाम कर दिया&period; जाम की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई&period; लेकिन हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल ने इलाज से इंकार कर दिया&period; इसके बाद पुलिस ने घायल को एम्स में भर्ती कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार और थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम भी पहुंचे और किसी प्रकार सबको शांत कर जाम हटवाया&period; पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा ताकि हंगामा करने वालों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष फुलवारी शरीफ ने बताया कि घायल के बयान पर मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण