राजा बाजार फ्लाईओवर पर दो वाहनों में भीषण टक्कर, दोनों लग्जरी कार के उड़े परखच्चे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>राजधानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजाबाजार पुल का बताया जा रहा है जहाँ दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है &comma;जिससे दोनों कार के परखच्चे उड़ गए है। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में एक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है वही दो लोगो को गंभीर चोट आयी है जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना के राजा बाजार स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के आगे की बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार में सवार 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बारे में बताया जा रहा है के राजा बाजार ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह दो कारों की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गया। कुछ देर के लिए वहां सड़क बाधित हो गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ी रोक कर घायलों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ियों के बीच टक्कर का कारण तेज रफ्तार हो सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तेज रफ्तार कार एक दूसरे से ओवरटेक करने के टक्कर में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश