राइस मिल पर जमकर मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

&NewLine;<p><strong>बिहटा&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरी रोड में स्थित मंगलम राइस मिल पर जमकर मारपीट और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलम राइस मिल के दो पक्षों के बीच पुराने विवाद एवं रूपये के लेनदेन का विवाद में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई&comma; जिसमें बदमाश बेखौफ होकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहात की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचे एवं पूरे मामले की गहनता से जांच की एवं पुलिस ने एक गोली का खोखा बरामद किया है। साथ ही आधा दर्जन सहित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों पक्षों ने बिहटा थाना के परिसर पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। थाना परिसर रणक्षेत्र बना रहा। दोनों पक्ष के लोग थाने में ही भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का बीच-बचाव करने गए पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से जख्मी हो गये। बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 ने बिहार में महिला उद्यमिता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाया

एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा