राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने सरपंच को मारी गोली, हालत नाजूक

&NewLine;<p>मनेर&comma; आनंद मोहन। मनेर थाना अंतर्गत बड़की कठौतिया गांव के सूर्यमन्दिर के पास पुल पर बैठे सरपंच पति के ऊपर चार पहिया सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अपराधी फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। घायल हुए सरपंच पति लाल बाबू को इलाज के लिए दानापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि बलुआ पंचायत की सरपंच अनिता देवी के पति सरपंच लाल बाबू सिंह बड़की कठौतिया सूर्यमन्दिर के पास अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पुल पर गांव के एक व्यक्ति के साथ बैठे हुए थे। इस बीच चार पहिया सवार अपराधियों ने उनके ऊपर गोलियां चला दी। इस दौरान अपराधियों की गोली पूर्व सरपंच के कंधे में लग गई। गोली लगने के बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने उन्हें इलाज के लिए दानापुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि गोली लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मनेर थाना के एडिशनल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है&comma; मामले में पुलिस कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

टीबी मुक्त भारत अभियान : प्रखंड स्तर पर भी टीबी मरीजों को जल्द होने के लिए पहुँचकर रहे निक्षय मित्र

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

पतरातू में जुटा नवोदय 1996 बैच, यादों की गलियों में फिर लौट आया बचपन