राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने पार्षद पति नीलेश यादव को गोली मारी, हालत चिंताजनक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> सुबह-सुबह राजधानी में दिल दहलाने वाली बड़ी वारदात हुई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती दी है। पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद सुचित्रा सिन्हा के पति पूर्व मुखिया नीलेश यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार नीलेश यादव को 4 गोलियां लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। यह घटना उस वक्त घटी जब नीलेश यादव अपने आवास के समीप खड़े थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक चार पहिया वाहन से आए अपराधियों ने घेर कर उन पर गोलियों की बरसात कर दी।उन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौका ए वारदात पर पहुंच चुकी है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दीघा थानाध्यक्ष रामप्रीत पासवान ने बताया कि गोली लगी है कुर्जी अस्पताल में भर्ती है इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस वारदात की खबर फैलने के साथ-साथ राजधानी में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सुचित्रा सिन्हा पटना नगर निगम के वार्ड 22 बी की वार्ड पार्षद है। नीलेश मुखिया पिछले वर्ष शराब के मामले में जेल भी गए थे। घटना के पीछे चुनावी रंजिश एवं कुछ दिन पहले गंगा पथ फोरलेन पर कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में अपराधियों ने जान मारने की धमकी भी दी थी। दबंग स्वभाव के नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया की अदावत स्थानीय आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से पूर्व में भी रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश