खांडसा मंडी में डर का खेल! 1.5 करोड़ की अवैध फैक्ट्री पर चला पुलिस का बुलडोजर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोहना&comma; à¤¸à¥à¤¶à¥€à¤²à¤¾ देवी &colon;<&sol;strong>  गुडगांव खांडसा मंडी में दुकानदारों और रेहड़ी वालों पर दबाव बनाकर प्लास्टिक शीट व पॉलिथीन बेचने के आरोपों के बीच गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने सेक्टर-9 में करीब 200 वर्ग गज भूमि पर बनी अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री को चिन्हित कर 12 अगस्त को नियमानुसार ध्वस्त करा दिया। पुलिस के अनुसार ध्वस्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1&period;5 करोड़ रुपये है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का संचालन विनय बाजवा निवासी प्रताप नगर&comma; गुरुग्राम द्वारा किया जा रहा था। यहां प्लास्टिक शीट&comma; पॉलिथीन और बैग तैयार किए जाते थे। पुलिस के मुताबिक इस कारोबार का इस्तेमाल केवल व्यापार तक सीमित नहीं था&comma; बल्कि इसके जरिए आपराधिक गतिविधियों को आर्थिक सहयोग पहुंचाया जा रहा था।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच में आरोप सामने आया कि विनय बाजवा और कुख्यात अपराधी कौशल चौधरी मिलकर खांडसा मंडी के दुकानदारों और रेहड़ी वालों पर दबाव बनाते थे। कथित तौर पर डर-धमकी के जरिए लोगों को इसी फैक्ट्री से प्लास्टिक सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था।पुलिस के अनुसार इस गतिविधि से हर महीने करीब 20 से 25 लाख रुपये का अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि इस धन के जरिए आपराधिक नेटवर्क को आर्थिक मजबूती दी जा रही थी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुग्राम पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों को आर्थिक या अन्य प्रकार से सहयोग देने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस का कहना है कि अवैध वसूली&comma; धमकी&comma;<br>रंगदारी और अपराध से जुड़े आर्थिक स्रोतों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोनीपत पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए

15 अगस्त पर गुरुग्राम किले में तब्दील, 11 नाकों पर नाकाबंदी; 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा