जहरीले गैस की चपेट में पिता, पुत्र और भतीजे की मौत

<p><strong>रांची&colon;<&sol;strong> झारखंड के लातेहार से महाशिवरात्रि के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बालूमाथ ब्लॉक के बालू पंचायत के पाल्हि टोला में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई है। मृतकों में पिता-पुत्र और भतीजा शामिल है। घटना कुएं में फैली जहरीली गैस की चपेट में आने से घटी है। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने के दौरान परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।<br &sol;>&NewLine;मृतकों में 45 वर्षीय सिमोन टोप्पो&comma; 15 वर्षीय बेटा आशीष टोप्पो और 26 वर्षीय भतीजा अनूप टोप्पो शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसके लिए विलियर्स पंप को 20 फीट गहरे कुएं के अंदर डाला गया था। हालांकि कुएं में पानी मात्र 5 फीट ही था। सिंचाई के दौरान जब कुएं का पानी खत्म हो गया तो पंप को बाहर निकालने के लिए आशीष टोप्पो कुएं में उतरा&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इसी बीच आशीष टोप्पो कुएं के नीचे ही बेहोश हो गया। आशीष टोप्पो ने जब बेटे को गिरा देखा तो फौरन वो भी कुएं में उतर गया। पर जहरीली गैस की चपेट में आने से आशीष भी कुएं के अंदर ही रह गया। पिता-पुत्र को गिरा देख भतीजा अनूप टोप्पाे दोनों को बाहर निकालने के लिए कुएं के नीचे चला गया&period; लेकिन वो भी वहीं बेहोश हो गया&period; ग्रामीणों को जब इसपर नजर पड़ी तो फौरन काफी संख्या में लोग वहां जुट गए। इसके बाद किसी तरह ग्रामीणों ने कुएं के आधे हिस्से तक लटक कर रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”