बिहार में किसान और कृषि व्यवस्था पूरी तरह बेहाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार किसान आयोग का गठन हो जिससे किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान हो सके। राज्य की 70 फीसदी आबादी आज भी कृषि पर पूरी तरह आश्रित है बावजूद पिछले 32 वर्षों के शासनकाल में मौजूदा सरकार किसानों की सुधि नही ली। सरकारी उदासीनता के कारण बिहार में किसान और कृषि व्यवस्था पूरी तरह बेहाल हो गई है। प्रदेश में सिंचाई की मुकम्मल व्यवस्था का घोर अभाव है। उतम बीज और खाद की कालाबाजारी सत्ता के संरक्षण में धडल्ले से जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> मौजूदा परिस्थिति में किसानों की इस असहज स्थिति को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बेहद गंभीर है उक्त बातें स्थानीय रवीन्द्र भवन में पार्टी के किसान प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किसान पंचायत सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने की। मौके पर पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व0 रामविलास पासवान जी के तैल्य चित्र पर पार्टी के नेताओं द्वारा पुष्पाजंली अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र ठाकुर ने की। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उक्त मौके पर पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में शामिल करने हेतु सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त प्रस्ताव में किसान आयोग का गठन&comma; कृषि को उधोग का दर्जा दिलाना&comma; बिहार में पैक्स और व्यापार मंडल के साथ-साथ मंडी समिति पुनः बहाल किया जाना&comma; किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली देना&comma; देश भर के किसानों का कर्ज माफ&comma; किसानों को ब्याज रहित कर्ज की व्यवस्था&comma; किसानों को सिंचाई हेतु जगह-जगह चेक डैम का निर्माण&comma; किसानों को न्यूनतम मूल्य दर&lpar;एम0एस0पी0&rpar; की गारंटी सरकार से दिलाना&comma; नदियों को नदी से जोड़ने की मांग&comma; मनरेगा के तहत किसानों को काम की गारंटी&comma; पैक्स द्वारा धान&comma; गेहूं इत्यादि की खरीद और उसका शीघ्र भुगतान सुनिष्चित करना&comma; किसानों के रबी और खरीफ फसलों के उचित मूल्य पर क्रय की व्यवस्था इत्यादि बिन्दुओं पर सरकार का ध्यानाकृष्ठ कराने हेतु पार्टी आगे आयेंगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि इस मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 सत्यानन्द शर्मा&comma; किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा&comma; प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी&comma; राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र द्विवेदी&comma; इन्दु कष्यप&comma; अनिल कुमार पासवान&comma; प्रधान महासचिव संजय पासवान&comma; हुलास पाण्डेय&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह&comma; पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट&comma; वैशाली राजगुरू&comma; छत्तीसगढ़ किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह&comma; भरत सोनी&comma; राजस्थान किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक पार्रिकर कार्यक्रम को संबोधित किया। जबकि मौके पर डॉ अजय&comma; विनीता सिंह&comma; यशोदा सहनी&comma; रामप्रवेश यादव&comma; जिलाध्यक्ष अखिलेष सिंह&comma; चंदन यादव&comma; कुन्दन पासवान&comma; ओम प्रकाश भारती समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित