उत्पाद विभाग की टीम पर ईंट-पत्थर से हमला, चार शराब तस्करों को छुड़ा ले गए उपद्रवी, 11 घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">आरा&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के घाघा गांव के अनुसूचित जाति टोले में शुक्रवार की देर शाम अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर अवैध शराब तस्करों ने हमला बोल दिया। इसमें 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साथ ही तस्करों ने उत्पाद विभाग की चार गाड़ियों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महीने के अंदर उत्पाद विभाग की टीम पर हमले की दूसरी घटना है। इंस्पेक्टर सूर्य भूषण के बयान पर हुई प्राथमिकी में 15 लोगों को नामजद एवं अज्ञात को आरोपित किया गया है। हालांकि&comma; अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी ईंट-पत्थर से हमला किया। उत्पाद विभाग की टीम पर हमला होने से अफरा-तफरी मच गई। झड़प का फायदा उठाते हुए तस्करों के सहयोगियों ने पुलिस के कब्जे से जब्त किए गए अवैध देसी शराब के साथ-साथ गिरफ्तार अवैध शराब के धंधे में संलिप्त चार लोगों को भी छुड़ाकर भाग गए। आनन-फानन में पूरी उत्पाद बिभाग की टीम को उल्टे पांव भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना में कुल 11 पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हमले में दारोगा राहुल दुबे&comma; अजीत कुमार&comma; मनीष कुमार&comma; मदनलाल यादव&comma; राम जी चौधरी&comma; जयराम प्रसाद&comma; जितेंद्र कुमार&comma; रानी कुमारी&comma; इंस्पेक्टर चौधरी सूर्य भूषण&comma; दारोगा पूजा कुमारी&comma; बिमलेश कुमार को चोटें आई हैं। घायलों में शामिल मदनलाल यादव और रामजी चौधरी भी दारोगा हैं। जगदीशपुर अस्पताल में इलाज कराया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तीन जनवरी 2023 की रात धनगाई थाना क्षेत्र के बोधा टोला गांव में अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया था। इसमें एएसआई सहित छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस की बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे लेकर पुलिस ने 30 नामजद और सौ अज्ञात पर प्राथमिकी की है। हमले में अभी तक तीन की गिरफ्तारी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई