सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : दानिश आजाद अंसारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>लखनऊ&comma; संजय कुमार तिवारी।<&sol;strong> उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री&comma; &lpar;अल्पसंख्यक कल्याण&comma;मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग&rpar; श्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे &OpenCurlyQuote;हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख सचिव&comma; अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्यमंत्री ने कहा कि &OpenCurlyQuote;हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं&comma; बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान&comma; गौरव&comma; एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है&comma; जिसे मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मदरसों में छात्र-छात्राओं युवाओं को अभियान से जोड़ा जाए तथा तिरंगा फहराने&comma; राष्ट्रगान&comma; देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि &OpenCurlyQuote;हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में देशभक्ति&comma; राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन&comma; बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी के आह्वान और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ेगा और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश देगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शौच के लिए जा रही युवती की पोखरे में डूबने से हुई मौत!

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा को बांधी राखी

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश हुआ घायल