भारत में अब तक का सबसे बड़ा बाल कैंसर सर्जरी सम्मेलन, एम्स पटना में एप्सोकॉन 2025 का सफल आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ &lpar;एम्स&rpar; पटना ने एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी &lpar;एपीएसओ&rpar; के 7वें वार्षिक सम्मेलन &OpenCurlyQuote;एप्सोकॉन 2025’ की सफल मेज़बानी की&period; यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा बाल कैंसर सर्जरी सम्मेलन रहा&comma; जिसमें देश-विदेश से 100 से अधिक पीडियाट्रिक ऑनकोसर्जनों ने भाग लिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दो दिवसीय शैक्षणिक महोत्सव 2 और 3 अगस्त 2025 को आयोजित हुआ&comma; जिसमें अत्याधुनिक शोध प्रस्तुतियाँ&comma; विचारोत्तेजक चर्चाएँ और विशेषज्ञों व प्रशिक्षुओं के बीच सार्थक संवाद देखने को मिला&period; &OpenCurlyQuote;यूनाइटेड इन केयर&comma; यूनिक इन एप्रोच ’ थीम के तहत सम्मेलन में बाल कैंसर से जुड़े 50 से अधिक मौखिक शोध पत्र और कई उच्च स्तरीय सत्र आयोजित किए गए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन का उद्घाटन डॉ&period; विजयेन्द्र कुमार&comma; डॉ&period; सुमित्रा बिस्वास&comma; डॉ&period; बिबेकानंद जिंदल&comma; डॉ&period; अर्चिका गुप्ता&comma; डॉ&period; अमित कुमार सिन्हा&comma; डॉ&period; अमित कुमार&comma; डॉ&period; राशी&comma; डॉ&period; दिगंबर चौबे&comma; डॉ&period; गौरव और डॉ&period; सौरव द्वारा किया गया&period; इसमें न्यूरोब्लास्टोमा&comma; विल्म्स ट्यूमर&comma; सौम्य व घातक ट्यूमर&comma; 3डी प्रिंटिंग&comma; एआई आधारित सर्जिकल प्लानिंग और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी जैसे विषयों पर चर्चा हुई&period; राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&OpenCurlyQuote;मीटिंग द सर्वाइर्वर्स ’ सत्र ने भावुक क्षण प्रदान किए&comma; वहीं गाला डिनर ने सहभागियों को आपसी संवाद का अवसर दिया&period; एम्स पटना के उत्कृष्ट आयोजन ने बाल ऑन्कोसर्जरी के क्षेत्र में नई ऊँचाई स्थापित की&period; सम्मेलन सहयोग&comma; नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं