दिनदहाड़े सैलून में घुस बदमाश ने युवक को चाकू से वार कर मारी गोली, पटना रेफर!

&NewLine;<p><em><strong>राकेश नालंदा की रिपोर्ट<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&colon;<&sol;strong> सोहसराय थाना क्षेत्र के करुणाबाग चौक के समीप बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सैलून में घुसकर युवक को पहले चाकू से वार करने के बाद गोली मार दिया । जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गयी । आस पास के दुकानदार डर के मारे ताबड़ तोड़ शटर बन्द करने लगे । स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी कृष्णानगर मोहल्ला निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र सोनू उर्फ उमेश उर्फ पोलार्ड कुमार को सदर अस्पताल में लाया गया । जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया । परिजन ने बताया कि स्नेहा जेन्स पार्लर में वह दाढ़ी बनाने गया था । इसी दौरान पूर्व से बैठे लोहगानी मोहल्ले के तीन युवक से जमीनी विवाद को लेकर कहा सुनी होने लगा । इसी बीच दोनों में हाथापाई के बाद एक युवक ने पहले उसे चाकू मारा इसके बाद दूसरे युवक ने गोली मार दिया । जख्मी की मां ने बताया कि एक माह पूर्व लोहगानी के युवक से विवाद हुआ था । घटना की जानकारी मिलते ही सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद अस्पताल पहुंच कर परिजन से घटना की जानकारी ली । उन्होनें बताया कि तीन युवक के बारे में बताया जा रहा है । आस पास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है । जल्द ही बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रोटरी पटना सिटी सम्राट ने मनाया चार्टर डे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश