सकरैचा में घर मे घुसकर पिस्टल के बल पर महिला से पति व देवर के सामने जबर्दस्ती का प्रयास!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना के सकरैचा गांव में हथियार के बल पर घर मे घुसकर महिला के साथ पति और देवर के सामने ही एक दबंग परिवार के लोगो ने जबरदस्ती करने का असफल प्रयास किया। इस घटना के विरोध करने पर असलहों से लैस लोगो ने महिला के साथ हु उसके पति औऱ देवर को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर जमा ग्रामीणों ने खदेड़ा तो दबंग परिवार के लोग भाग खड़े हुए और फुलवारी में अपने रिश्तेदार के घर शरण ली। वहीं घटना को लेकर सकरैचा में दबंग परिवार के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। इधर पीड़ित परिवार ने पटना के परसा बाजार थाना में मामला दर्ज कराने का आवेदन दिया है । पीड़ित परिवार का आरोप है कि अहले सुबह दबंगों के कुकृत्य की शिकायत थाना पुलिस से करने के बावजूद परसा बाजार थाना की पुलिस देर शाम गांव पहुंची । हालांकि पुलिस को कोई भी आरोपी नही मिला&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित बबिता देवी ने परसा बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन में बताया है कि सोमवार की भोर में वह शौच के लिए निकली थी जहां इसी गांव के दबंग मोहन पासवान और उसके दो बेटे छोटू पासवान व जितेंद्र पासवान &comma;अशोक पासवान और उसके बेटे करिमन पासवान ने उसे पकड़ लिया और गलत करने का प्रयास किया । इस दौरान वह शोर मचाते हुए अपने घर मे घुस गई तो दबंगई दिखाते हुए सभी आरोपित उसके घर मे घुसकर पति मुखलाल पासवान औऱ देवर दीनानाथ पासवान के कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास करने लगे जिसका पुरजोर विरोध करते हुए शोर मचाने लगी । इस इसपर दबंगों ने मारपीट कर गांव के लोगो को जुटता देख भाग निकले। बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़ा तो सभी अपने घर नही जाकर सोताचक गांव की ओर भाग गए । वही इस दौरान मारपीट में पति और देवर के साथ महिला भी जख्मी हो गयी जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस माममें शिथिल रवैया अपनाए हुए है। सुबह में घटना की जानकारी थाना पुलिस को देने के बावजूद पुलिस शाम में पहुंची&period; वहीं इस मामले मे बातचीत करने पर परसा बाजार थानाध्यक्ष सजंय प्रसाद ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया