घर मे घुसकर मारपीट, गहने जेवरात व 16 हजार रुपये ले भागे

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना के बेउर थाना अंतर्गत सिपारा में घर मे घुसकर मारपीट व गहने जेवरात समेत 16 हजार रुपये लूट ले भागने का मामला बेउर थाना में दर्ज कराया गया है। पारिवारिक विवाद में इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी हतप्रभ रह गयी। जब पता चला कि पारिवारिक लड़के लड़की ने आपस मे ही कोर्ट में शादी रचाई है । बेउर थानाध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है जिसके बारे में छानबीन की जा रही है और इसमें जो दोषी होंगे उसे जेल भेजा जाएगा। <br>बताया जाता है कि देवनारायण प्रसाद के बेटे अजीत कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उसके घर में शनिवार की देर रात घुसकर राकेश कुमार विक्की कुमार अवध प्रसाद ने मारपीट किया। इस दौरान विक्की कुमार ने कमर से पिस्टल निकालकर अजित के कनपट्टी पर सटा दिया और अमन को कहा की तुम बाहर जाओ। इसके बाद अवध राम राकेश कुमार मारपीट करने लगा। अवध प्रसाद ने अजित को बोला कि अलमारी का चाभी दो फिर आलमारी 16 हजार नगद और अजित की स्व माता का गहना जेवरात लूट कर फरार हो गए । à¤˜à¤Ÿà¤¨à¤¾ के बारे में पुलिस छानबीन करते हुए मारपीट करने वालो की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन