जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराना प्राथमिकताओं में शुमार : जिलाधिकारी

&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list"><li>छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन<&sol;li><li>सामूहिक प्रयास से सफल साबित हुआ जिले में संचालित मिशन 30 हजार अभियान<&sol;li><&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये संचालित अभियान की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच प्रदान किया जायेगा। टीकाकरण महाअभियान की सफलता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। शहर के टॉडन हॉल अररिया में इसे लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिले के वरीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के अभिभाषण को सुना। साथ ही अभियान की सफलता के प्रति अपना संकल्प दोहराया। मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच&comma; डीडीसी मनोज कुमार&comma; सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता&comma; डीआईओ डॉ मोईज&comma; डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता&colon; जिलाधिकारी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि विश्व योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का संकल्प लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण का यह विशेष अभियानन 01 जुलाई से दिसंबर माह के अंत तक संचालित किया जायेगा। टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसी क्रम में विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में 30 हजार लोगों को टीकाकृत किये जाने को लेकर विशेष अभियान का संचालन किया गया। इसे लेकर 341 स्थानों पर टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। अब तक प्राप्त आंकड़ों के आधार पर हम 30 हजार से अधिक लोगों को टीकाकृत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि तमाम शंकाओं को दरकिनार करते हुए लोगों ने टीकाकरण के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया। अभियान की सफलता को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ आम जिलावासियों से मिले सहयोग के प्रति उन्होंने आभार जताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने कहा कि विश्व योग दिवस पर जिले में संचालित मिशन 30 हजार अभियान बेहद सफल साबित हुआ। उन्होंने इसके लिये आईसीडीएस&comma; जीविका&comma; शिक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों से मिले सहयोग को सराहा। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में लगातार इस तरह का अभियान संचालित किया जायेगा। ताकि हम कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौती को मात दे सकें। डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने अभियान की सफलता में स्थानीय मीडिया से मिले सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर जमीनी स्तर पर जरूरी तैयारी की गयी थी। कुछ एक स्थानों पर टीका के अभाव में लोगों को बिना टीका लिये लौटना पड़ा है। इसे देखते हुए आगामी शनिवार को फिर से इसी तरह के अभियान का संचालन किया जायेगा। ताकि बचे हुए लोगों को टीकाकृत किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री