ठंड से ठिठुरते मदरसा के बच्चों को इंजीनियर लाडले ने कंबल बांटकर दी राहत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशुरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> कड़ाके की ठंड में असहाय और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए बदर ऐजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट-पटना &lpar;रजि०&rpar; के तत्वाधान में बीबी आसिया बेगम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज&comma; बदर नगर माधोपुर &lpar;नेहुरा&rpar; द्वारा ईसापुर फेडरल कॉलोनी&comma; फुलवारी शरीफ में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया&period; शिविर के दौरान मदरसा में पढ़ने वाले ठंड से ठिठुरते सैकड़ों बच्चों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर फखरुद्दीन अली अहमद उर्फ लाडले अहमद ने किया&period; कंबल वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और कमजोर तबके के बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है&period; मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे खुले और साधारण माहौल में रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं&comma; ऐसे में ठंड से बचाव के लिए कंबल बेहद जरूरी है&period; हमारा यह छोटा सा प्रयास है कि बच्चों को कुछ राहत मिल सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इंजीनियर लाडले अहमद ने कहा कि वह बीते कई वर्षों से लगातार दलित बस्तियों&comma; गरीब गुरबा और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण सहित अन्य सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं&period; आगे भी यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जाती रहेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अरशद अब्बास&comma; स्थानीय वार्ड पार्षद पति मोहम्मद नईम मो अरशद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहे&period; सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि ठंड के इस भीषण दौर में मदरसा के बच्चों के बीच कंबल वितरण से उन्हें बड़ी राहत मिली है और ऐसे कार्य समाज में आपसी सहयोग और इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…