बिहार के अररिया में एनकाउंटर, एस टी फ ने कुख्यात चुनमुन झा को नरपतगंज के थलहा नहर के पास किया ढेर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> बिहार के अररिया में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास एसटीएफ और अपराधियों के बीच शनिवार सुबह एनकाउंटर हुआ है। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधकर्मी चुनमुन झा को गोली लगी है। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं 5 एसटीएफ जवान भी घायल हुए हैं। सभी को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़&colon;-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल&comma; शनिवार सुबह अररिया पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। जिसके बाद जिला पुलिस और एसटीएफ ने दबिश की। एसटीएफ को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली से एक अपराधी घायल होकर गिर पड़ा। हालांकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर&colon; घायल अपराधी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद अररिया रेफर कर दिया गया&comma; जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के 5 जवान पुलिस निरीक्षक एस टी एफ मोहम्मद मुस्ताक&comma; थाना अध्यक्ष नरपतगंज कुमार विकास&comma; एसटीएफ चालक नागेश&comma; जेसी शहाबुद्दीन अंसारी&comma;दीपक कुमार&comma; भी घायल हुए हैं। सभी को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अररिया एसपी ने कहा कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान चुनमुन झा के रूप में हुई है&comma; वह कई मामलों में आरोपी रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप