सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलने की सूचना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>झारखंड&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon;<&sol;strong> लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के चपाल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है&period; कहा जा रहा है कि लोहरदगा में नक्सली अभियान के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली हैं&period; हालांकि अबतक किसी भी पक्ष से हताहत होने की सूचना नहीं मिली है&period; माओवादियों को घेरने को लेकर पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है&period; माओवादियों के दस्ते के क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की टीम छापामारी अभियान चला रही है&period; जिला पुलिस बल के कई बड़े अधिकारी और सीआरपीएफ के अधिकारी छापेमारी टीम में शामिल हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सली इलाके में शनिवार को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन और पुलिस-सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ हुई&period; दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलने की सूचना है&period; पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर रखा है&period; कहा जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी में नक्सली घिर चुके हैं&period; रात होने की वजह से फिलहाल पुलिस अभियान नहीं चला पा रही है&period; भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के हथियारबंद दस्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आईईडी के खतरे को लेकर पुलिस सतर्क &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुंदरु-चपाल और गुमला जिले के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है&period; इस इलाके में नक्सलियों ने कई बार पुलिस को निशाना बनाने के लिए आईईडी को हथियार बनाया है&period; आईईडी की चपेट में आकर मासूम ग्रामीण भी शिकार बन चुके हैं&period; यही कारण है कि पुलिस और सीआरपीएफ 158 बटालियन की टीम रात के अंधेरी में अभियान नहीं चला रही है&period; पुलिस को संदेह है कि नक्सली क्षेत्र में पुलिस के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं&period; पुलिस सतर्कता पूर्वक हर एक कदम बढ़ा रही है&period; पुलिस की घेराबंदी की वजह से भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली रविंद्र गंझू का दस्ता क्षेत्र में फंस कर रह गया है&period; हाल के समय में पुलिस और सीआरपीएफ के अभियान से माओवादी नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है&period;पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों में पूरे झारखंड में नक्सली अभियान तेज कर दिया जिससे नक्सलियों में हताशा है&period; हालांकि&comma; पूरे मामले में पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं&period; रविवार को पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी&period; भाकपा माओवादी का यह हथियारबंद दस्ता क्षेत्र के लिए लगातार चुनौती बन रहा है&period; पुलिस की ओर से सतर्कता बरतते हुए अभियान को जारी रखा गया है&period; पुलिस और सीआरपीएफ की टीम चारों ओर से नक्सलियों को घेरने में जुटी हुई है&period; पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान हुई गोलाबारी की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”